भिलाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भिलाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 अगस्त 2010

आमिर खान की नई फिल्म 'पिपली लाईव' का हीरो भिलाई निवासी!

क्या आप जानते हैं आमिर खान की आने वाली फिल्म 'पिपली लाईव' के हीरो 'नत्था' कौन हैं?

इस कतरन को क्लिक कर जानिए मायानगरी में भिलाई के ओंकार का जादू


सोमवार, 31 मई 2010

शनिवार, 20 मार्च 2010

भिलाई इस्पात संयंत्र को लगातार तीसरे वर्ष 'गोल्डन पीकॉक' अवार्ड

छत्तीसगढ़ की शान भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए गौरव का विषय है कि लगातार तीसरे वर्ष उसे 'गोल्डन पीकॉक अवार्ड फॉर कारपोरेट सोशल रेस्पॉसिबिलिटी' का विजेता घोषित किया गया है। यह लोगों की जिंदगी को सार्थक बनाते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के अनवरत प्रयासों की पहचान है। इस वर्ष 200 से अधिक सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र की कंपनियों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। लेकिन यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बीएसपी के हिस्से में आया।

इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए स्थापित पीकॉक अवार्ड किसी भी कंपनी की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के लिए दिया जाता है। इस बार इस खिताब की दौड़ में शामिल 200 में से 20 कंपनियां फाइनल में पहुंची थी। इन 20 कंपनियों से निर्णयकों के पैनल में कार्पोरेट सेक्टर के जाने-माने नाम और जस्टिस पीएन भगवती शामिल थे।

पुरस्कार वितरण समारोह पुर्तगाल में, अप्रैल में होने वाले इंडो-पुर्तगीज व्यापार सम्मेलन के दौरान होगा।

रविवार, 21 फ़रवरी 2010

'भिलाई में छत्तीसगढ़ का सजग सक्रिय साहित्यिक परिवेश': अशोक वाजपेयी

21 फरवरी 2010 को जनसत्ता के सम्पादकीय पृष्ट पर स्तंभ 'कभी कभार' में अशोक वाजपेयी जी ने भिलाई में छत्तीसगढ़ के सजग सक्रिय साहित्यक परिवेश की तारीफ़ करते हुए साहित्यकारों की रसिकता का जिक्र किया

Table Of Contents