नक्सलवाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नक्सलवाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 अप्रैल 2010

कहां है, डॉ विनायक सेन से लेकर मेधा पाटकर और मानवाधिकार के नाम का रोना रोने वाले/वाली रूदालियां? और कहां है नक्सलवाद की रुमानियत में डूबी अरुंधती रॉय साहिबा?

Sanjeet Tripathi - Buzz - Public - Muted
बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विस्फोट में 75 से ज्यादा जवान शहीद, कई घायल,कई लापता। अब तक की सबसे बड़ी घटना। नमन शहीदों को। लेकिन कहां है, डॉ विनायक सेन से लेकर मेधा पाटकर और मानवाधिकार के नाम का रोना रोने वाले/वाली रूदालियां? और कहां है नक्सलवाद की रुमानियत में डूबी अरुंधती रॉय साहिबा?Edit
1 person liked this - प्रवीण त्रिवेदी ╬ PRAVEEN TRIVEDI
Sanjeet Tripathi has disabled comments on this post - Enable comments
Akhil Tiwari - sab saale dramabaaz hain..6:27 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
shyam jagota - unke liye to 'SMALL THINGS" hain bhai !!!6:30 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
NADEEM AKHTAR - देखिये बुद्धिजीवियों का जो काम है, वो कर रहे हैं। अगर डॉ विनायक सेन गरीबों-आदिवासियों को मलेरिया से मुक्ति दिलाने के लिए जंगलों की खाक छानते हैं, तो वो कहां से गलत हो गये। अरुंधति राय अगर एक नक्सली दस्ते की अंदुरूनी हकीकत लोगों तक पेश करने के लिए कैंपों की खाक छानती हैं, तो वो कहां से गलत हो गयीं और अगर मेधा पाटकर या फिर अपर्णा सेन नक्सलियों और सरकार के बीच सेतु बनना चाहती हैं, तो वो कैसे गलत हैं। सवाल यह है कि जिन लोगों ने जवानों को मार गिराया है, उनके पास इस बर्बर कार्रवाई के लिए भले ही अपने तर्क हों, लेकिन एक समाज जो हाशिये के ऊपर है, उसकी नज़रों में यह गलत हो सकता है। हमें सिक्के के दोनों पहलुओं पर गौर करना चाहिए, न कि केवल एक ओर ही देखकर निष्कर्ष निकालना चाहिए।6:46 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
Dr. Mahesh Sinha - ये एक और तथाकथित आ गए, याने पाकिस्तान भी जो कर रहा है ठीक कर रहा है7:40 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
HIMANSHU MOHAN - बात नज़रिये की है तो पहला मुद्दा ये है कि हिंसा का समर्थन करने वाला हर तर्क ग़लत ही होता है। हिंसा से हट कर ही दूसरे पहलुओं पर बात हो सकती है, हत्यारों से नहीं।7:51 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
Sameer Lal - शहीदों को नमन!!7:51 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
HIMANSHU MOHAN - शहीदों को श्रद्धांजलि और नमन।7:51 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
Mangal Senacha - मंगल सैणचा परिवार की और से शहीदों को श्रद्धांजलि और नमन।7:52 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
Gyan Dutt Pandey - What Sanjeet is saying is perfectly valid. The pseudo-intellectuals must condemn the barbaric killing of the CRPF personnel. Else how they talk of human rights of people. Terror is terror, and it can not be glorified by the likes of Mr Nadeem.
75 Jawans are killed and we are asked to look at the other side of the Coin! Nadeem probably does not need to have a family member in CRPF or Army. :-(
7:59 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
shyam jagota - ve tathakathit manavadhikaar ke doot tab uthte hain jab police ki goli se koi maara jata hai8:03 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
Sanjeet Tripathi - नदीम जी, इससे पहले कि मैं आपकी बात का जवाब देता
ज्ञानदत्त जी क जवाब पढ़ा मैने। वैसे नदीम जी आप मुझे छत्तीसगढ़ में विनायक सेन जी के किए गए कामों की लिस्ट उपलब्ध करवा सकें तो आभारी रहूंगा।
इसी तरह हमने देखा है, मेधा पाटकर और अरूंधती रॉय समेत
कई बड़े नाम रायपुर से लेकर बस्तर आते हैं तो नक्सलियों के खिलाफ
चलाए जा रहे अभियान को बंद करने की मांग करते हैं
मानवाधिकार की दुहाई देते हैं। पर आश्चर्य यही नाम एक बार भी
नक्सल हिंसा का विरोध करते दिखाई नहीं देते, आप कारणों पर
कुछ प्रकाश डाल सकेंगे?
Edit8:41 pm
Sanjeet Tripathi - और हां , क्या बुद्धिजीवियों का बस यही काम है कि वे नक्सलियों पर
किए जाने वाली पुलिसिया हिंसा का तो विरोध करें लेकिन नक्सलियों द्वारा आज की तरह की जाने वाली हिंसा पर अपना मुंह सीलबंद कर लें?
Edit8:43 pm
11 previous comments from Akhil Tiwari, shyam jagota, NADEEM AKHTAR and 6 others
Dr. Mahesh Sinha - @ nadeem
डॉ विनायक सेन के इतिहास पर भी प्रकाश डालें . ये यहाँ कहाँ से अवतरित हुए और क्यों ?
8:49 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
shyam jagota - संजीत जी ये वही अरुंधती जी हैं जो कश्मीर को आजाद करने का ब्यान भी देचुकी हैं इनहे बटाला हाउस
जैसे मसाले की तलाश रहती है
9:19 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
प्रवीण त्रिवेदी ╬ PRAVEEN TRIVEDI - हिंसा को लेकर तथाकथित मानवाधिकार कार्यकर्ता संदेह के घेरे में हैं |
आखिर व्यवष्ठ को लेकर सामजिक हिंसा को जायज ठहराने वाले इन हत्याओं के समय अपने होठों को क्यों सिले रखते हैं? कहीं इनको मिल्राही आर्थिक सहायताएं ....एक कारण तो नहीं !
नक्सलवाद अब नासूर बन चुकाहै और इस नासूर को खत्म करने का साहस राजनैतिक सता दिखा नहीं पा रही है ............ शायद नक्सलवादियों के हौंसले इसीलिए इतने बुलंद हैं?
9:35 pmDeleteUndo deleteReport spamNot spam
Dineshrai Dwivedi - बड़े भाई, नक्सलवाद को नासूर किसने बनाया? उन्हीं डाक्टरों ने जो बीमारी का इलाज करने के बजाए लक्षणों को दबाने का काम करते रहे। जितने हथियार पुलिस से छिने हैं। उन में से कितने बेच दिए गए हैं इस का पता करें। नक्सलवाद नेताओं और नौकरशाही के लिए कमाई का जरिया तो नहीं बन गया है, इस की भी पड़ताल करें।

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010

माओवादियों का “सीजफायर” और दिनकर की “शक्ति और क्षमा” - राजीव रंजन प्रसाद

रात जब संचार माध्यमों नें चीखना आरंभ किया कि माओवादियों नें बहत्तर दिनों के सीजफायर का एलान किया है तो जिज्ञासा इस बात की थी कि उनकी शर्ते क्या हैं? हम महान देश के वासी हैं, हमसे आतंकवादी भी अपनी शर्तों पर बात करते हैं। शर्त स्पष्ट है – ऑपरेशन ग्रीन हंट बंद होना चाहिये। लाल-आतंक के लम्बरदार किशन नें जब यह शर्त सार्वजनिक की तो तुरंत ही मेरा ध्यान दिनकर की प्रसिद्ध कविता “शक्ति और क्षमा” की ओर गया। कविता की एक एक पंक्ति इस घटना से भी जुडती है आईये प्रसंग और संदर्भ के साथ इसकी व्याख्या करें।

अनेकों बारूदी सुरंग विस्फ़ोट हुए, हजारों करोड की सरकारी संपत्ति स्वाहा कर दी गयी, अनेकों अपहरण, फिरौतियाँ और कत्लेआम भी जारी रहे किंतु गणतंत्र की साठवी वर्षगांठ बनाने वाले हम खामोश ही रहे। हमें पाकिस्तान की चिंता थी चूंकि उनके घर की आग में हाथ सेकते हमे मजा आ रहा था। हम रस ले कर सुनते रहे कि कैसे तालिबानी निर्ममता से हत्यायें करते हैं, कैसे बम-बंदूखों के तकिये पर सोते हैं। ठीक इसी वक्त लाल-आतंक तालिबानियों की ही रणनीति पर देश के जंगलों की आड में पनपा। उनकी हर गुस्ताखी पर हमनें कंधे झटके और अपने साहसी सैनिकों की शहादत पर कुछ घडियाली आँसुवों को बहाने के सिवा कुछ भी नहीं किया। दिनकर नें चेताया भी था कि -

क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल, सबका लिया सहारा
पर नर व्याघ्र सुयोधन तुमसे, कहो, कहाँ कब हारा ?
क्षमाशील हो रिपु-समक्ष, तुम हुये विनत जितना ही
दुष्ट कौरवों ने तुमको, कायर समझा उतना ही।

सहनशीलता एक सीमा से अधिक दुर्गुण है। लाल आतंक के डैने फैलते रहे और हम उन तथाकथित बुद्धिजीवियों के दिखाये सब्ज बाग की हरी भरी सब्जियाँ खाते रहे कि एक दिन क्रांति हो जायेगी और व्यवस्था बदलेगी। सवाल यह कि जिन्हे व्यवस्था से शिकायत है वो सडक पर आयें अपने ठोस सिद्धांतों और वाद-विचार के साथ जनता के बीच जायें, उन्हे जागृत करें तथा मुख्यधारा ही उन्हे एसे बदलाव का रास्ता देती है जहाँ आपके साथ अगर जनता हो तो परिवर्तन अवश्यंभावी है। बंदूख ले कर मासूम आदिवासियों और नीरीह ग्रामीणों की हत्याओं से हिंसा फैला कर क्रांति की आशा भी बेमानी है और वास्तविकता में यह लुटेरापना है।

हमारे तथाकथित बुद्धिजीवियों की दुकानें “लाल” माध्यमों से चलती हैं। इस वाद के कर्ता-धर्ता इकट्ठा होने में बेहद यकीन रखते हैं। एक जैसी बात बोलेंगे, एक जैसा लिखेंगे, एक दूसरे की पीठ खुजायेंगे और केवल एक दूसरे को ही पढेंगे। यकीन नहीं होता तो आज किसी भी स्कूल में किसी भी कक्षा में जा कर समकालीन कवियों/लेखकों का नाम ले कर पूछिये उन्हें जानने वालों में किसी के हाथ शायद ही कभी उठते हैं लेकिन साहित्य के ठेकेदारों के पास जाईये तब पता चलता है कि भईया आज कल फलां-फलां समकालीन हैं। खैर फिर वही बात कि जिनकी लेखनी में इतना गूदा भी नहीं कि जन-जागृति करा सकें वे बंदूख से क्रांति के लिये अखबारों के कॉलम और टीवी के फीचर रचते हैं। देखिये हमारी सहनशीलता कि हम इन्हे बर्दाश्त भी करते हैं और नपुंसकों की तरह इनकी न समझ में आने वाली कविताओं/रचनाओं पर तालियाँ भी पीटते हैं। लाल आतंक इसी तरह की बुद्धिजीविता की आड में पनपा और हम इन्हे धिक्कारने की बजाये खामोश और सहनशील रहे। दिनकर कहते हैं -

अत्याचार सहन करने का, कुफल यही होता है
पौरुष का आतंक मनुज, कोमल होकर खोता है।

मैं बस्तर की बात करूंगा। जब आदिवासी आंदोलित हुए और नक्सलवादियों के खिलाफ हथियार उठा लिया तब एक बडी क्रांति हुई। लाल-आतंक और उनके प्रचारक लेखकों को पहले तो यह समझ ही नहीं आया कि आखिर आम आदमी इस तरह अपने मामूली तीर धनुष और नंगा-चौडा सीना लिये नक्सलियों की इम्पोर्टेड बंदूखों के आगे कैसे खडा हो गया। बाद में लाल-प्रचारकों नें आम आदिमों की इस दिलेरी को सरकार-प्रायोजित बता दिया और मीडिया/पुस्तके/अखबार रंग दिये। नक्सलियों के मानव अधिकार पर ए.सी कमरों में कॉकटेल पार्टियाँ हुईं तथा लोगों को गुमराह करने का अभियान जारी रहा। इनकी फंतासी का खैर जवाब भी नहीं लेकिन यह देश इन्हे हर बार क्षमा ही करता रहा....आखिर कब तक। दिनकर कहते हैं -

क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो
उसको क्या जो दंतहीन, विषरहित, विनीत, सरल हो ।

नक्सलियों को हाथी के दाँत दिखा कर काबू में नहीं किया जा सकता था। आतंकवाद से लडने के लिये शास्त्रार्थ से काम चलेगा भी नहीं वर्ना तो बहुत सी महान समाजसेविका टाईप लेखिकायें/लेखक हैं जो इसके लिये विदेशी पैसे से बडे बडे प्रेस कॉंफ्रेंस करती है, भूख हडताल-वडताल करती/करते और करवाती/करवाते हैं। उनसे मीडिया अपने हर कार्यक्रम में बैठा कर संवाद अदायगी करवाता रहता है। खैर मीडिया के काम में बोलने वाले हम कौन? लोकतंत्र का पाँचवा खंबा है जो कि सबसे अधिक पॉलिश्ड है, यहाँ तक कि उसे भीतर लगी दीमक दिखती नहीं है।

सरकारी तंत्र हाँथ जोडे नक्सलियों के आगे पीछे दशकों से घूमता रहा कि “मान जाओ भईया-दादा” लेकिन हाल वैसा ही जैसे सागर नहीं माना था और राम तीन दिवस तक रास्ता ही माँगते रहे। रास्ता तब बताया गया जब राम नें धनुष को अपने कंधे से उतार कर संधान किया -

तीन दिवस तक पंथ मांगते, रघुपति सिन्धु किनारे,
बैठे पढ़ते रहे छन्द, अनुनय के प्यारे-प्यारे ।
उत्तर में जब एक नाद भी, उठा नहीं सागर से
उठी अधीर धधक पौरुष की, आग राम के शर से ।
सिन्धु देह धर त्राहि-त्राहि, करता आ गिरा शरण में
चरण पूज दासता ग्रहण की, बँधा मूढ़ बन्धन में।

ऑपरेशन ग्रीन हंट का नक्सलवाद समर्थक बुद्धिजीवियों/पत्रकारों/मीडिया कर्मियों और लालबुझक्कडों नें खुल कर विरोध किया, लेकिन देखिये राम नें धनुष में अभी प्रत्यंचा ही तो चढाई है, वार्ता की टेबल माओवादियों ने सजा ली है। वे जानते हैं कि जब लिट्टे नहीं रहा जब तालिबान नप गये तो इनकी भी वो सुबह आ ही जायेगी। वार्ता की पेशकश वस्तुस्थिति में ऑपरेशन ग्रीन हंट की सफलता पर मुहर है। नक्सलवाद से निर्णायक मुक्ति का समय आ गया है। वार्ता माओवादियों की शर्तों पर नहीं सरकार की शर्तों पर होनी चाहिये साथ ही नक्सल समर्थी बुद्धिजीवी सारी परिस्थिति पर पानी फेर देंगे इस लिये सीधे माओवादी और सरकार ही सीधे बात करे तब शायद किसी दिशा पर पहुँचा जा सकेगा। यहाँ भी यह सजगता आवश्यक है कि इस सीजफायर की नौटंकी का माओवादी कहीं अपनी ताकत बढानें में इस्तेमाल न करें। दिनकर नें रास्ता बताया है –

सच पूछो , तो शर में ही, बसती है दीप्ति विनय की
सन्धि-वचन संपूज्य उसी का, जिसमें शक्ति विजय की ।
सहनशीलता, क्षमा, दया को, तभी पूजता जग है
बल का दर्प चमकता उसके, पीछे जब जगमग है।

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2010

क्या सरकार को नक्सलवादियों की ब्लैकमेलिंग का शिकार होना चाहिए



नृशंश मानवघाती नक्सलवादियों के एक नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशन जी ने सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है कि अगर सरकार अपना "ग्रीन हंट " अभियान रोकती है तो वो भी सुरक्षा दलों और सरकारी अधिकारियों पर हमला नहीं करेंगे .

जब अपनी जान पर आ पड़ी तो समझौता करने के लिए प्रयास ? अभी तक जो जाने इनने ली है उसकी सजा कौन भुगतेगा या इन्हे छोड़ दिया जाएगा ?

इस समाचार मे आदिवासियों का कोई जिक्र नहीं है , जिनकी भी ये हत्या करते रहे हैं .इस बात से यह स्पष्ट हो गया है कि इनका कोई जनाधार नहीं है . जनाधार पर आधारित किसी  आंदोलन को दुनिया की कोई भी सरकार नहीं दबा सकती है  चाहे कितना भी धन बल लगा ले .इनकी असली नजर उस अपर वन एवं खनिज सम्पदा पर थी जो प्रभावित क्षेत्रों मे विद्यमान है . इसका काफी दोहन भी ये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कर चुके हैं , आदिवसियों और वनांचल के ठेकेदारों से वसूली करके . आयकर विभाग अगर सूक्ष्म जाँच करे तो इन नेताओं की अपार  संपत्ति का पता लगाया जा सकता है . इनके सारे बड़े नेता दो राज्यों से आते हैं यह किसी से छुपा नहीं है
.
कहाँ हैं इनके समर्थक तथाकथित मानवधिकारवादी, कहाँ है उनका क्षद्म आदिवासी प्रेम . इसकी भी गहन जाँच होनी चाहिए कि इनका क्या संबंध है नक्सलवादियों से .

अगर सरकार किसी भी दबाव मे आकर इनसे कोई भी समझौता करती है तो एक और गलत परंपरा का निर्माण करेगी जैसी भूल उसने पहले भी कश्मीर और पंजाब मे की है . जिन आतंकवादियों को छोड़ दिया गया वे आज भी  मुख्य धारा मे शामिल होने के बजाय अलगाववाद का झंडा उठाये घूम रहे हैं .

अब जबकी इनके एक बड़े नेता जिन्होने अपना उपनाम गांधी रखा है लेकिन कार्य बिल्कुल विपरीत हैं सरकार की पकड़ मे हैं , उससे अंदर का सब सच उगलवाने का प्रयास करना चाहिए . किस भी तरह का समझौता एक गलत संदेश लेकर जाएगा कि सामूहिक अत्याचार करो सरकार को दबाव मे डालो और छूट जाओ .

क्या जवाब देगी सरकार उन लोगों के परिवारों को जिनने अपनी जान गवाईं है इनके हाथों ? जिसमें सरकारी से लेकर आम आदिवासी शामिल हैं
कल रात फिर एक पुलिस वाले की हत्या बंगाल में इनके द्वारा की गयी ???????????

Table Of Contents