बुधवार, 8 मार्च 2017

''यह सब मर्दों का खेला है''

मेरा मानना है कि कुछ शातिर-लेखक किसी स्त्री के लिखने-पढ़ने और आगे आने के विरोधी हो सकते हैं, अधिकतर प्रोत्साहित करने वाले होते हैं। कुछ महिलाओं की आलोचना इसलिए हुई कि उनके साहित्य में अश्लीलता परोसी गई। यह देखादेखी हुआ। 'पुरुष जब नैतिकता के कपड़े उतार सकता है तो हम ही क्यों पहने रहें', इस सोच से ग्रस्त लेखिकाओं ने अपनी कहानियों में गालियों का और सेक्स का खुल कर इस्तेमाल किया। एक सम्पादक ने महिलाओं को बोल्ड बनने के नाम पर बरगलाया। तब शालिनी नामक विदुषी ने साजिश को समझ कर एक लेख लिखा कि ''यह सब मर्दों का खेला है' । उन्होंने अनेक लेखिकाओं के अश्लील कथा अंश दिए और बताया कि कथा में इनकी जरूरत नहीं थी। अनेक कथालेखिकाओं की कहानियों में अश्लीलता नहीं दीखती। बोल्ड होने का मतलब अश्लील होना तो नहीं!! जितनी भी महान लेखिकाएं आज चर्चित है, वे मनुष्यता को जगाने वाले साहितय के कारण चर्चित हैं। । महादेवी वर्मा, सुभद्राकुमारी चौहान, आशापूर्ण देवी, महाश्वेता, शिवानी, मालती जोशी, सन्तोष श्रीवास्तव आदि कुछ लेखिकाओं के साहित्य को देखें, वे करुणा और संस्कार जगाते हैं। साहित्य का धर्म यही है। साहित्य स्त्री पुरुष नही होता। वह केवल साहित्य होता है। वर्चस्व की लड़ाई में टुच्चे लोग पड़े होते हैं। ये लोग पुरुष भी हैं और स्त्री भी। विकारो से ग्रस्त कोई भी हो सकता है। मेरा मानना है की स्त्री-मन अधिक निर्मल होता है। उसे निर्मल ही बने रहना है। इस दिशा में अनेक लेखिकाएँ लगी हैं। उनका वन्दन। आज महिला दिवस है इसलिए कविता के माध्यम से भी अपनी बात रखूँगा। देखें-
मैं नारी हूँ, जग की जननी, मुझसे ये दुनिया सुन्दर है
मुझको जो अपमानित करता वो नर पापी है बदतर है
मुझ पे जो दृष्टि बुरी डाले, सच बोलूँ वो इंसान नहीं
जो नारी को देवी समझे, उसका जीवन ही बेहतर है
जो 'अरी' नहीं, वह नारी है,नर पे तो अक्सर भारी है
नारी है बगिया फूलों की, वो इस समाज का जेवर है
फूलों को मत मसलो मूरख, ये तो आँगन की है शोभा
जो समझे ना इसका मतलब वह नर तो केवल वानर है
नारी है केवल देह नहीं, इसके दिल को देखो थोड़ा
जहाँ देवता बसते हैं वो तो इक पावन मंदर है
नारी है कोमल काया से, पर उसको मत कमजोर कहो
दुर्गा, काली, या रणचण्डी , ये वक्त पड़ा तो खंजर है.

रविवार, 29 मई 2011

अब तो शर्म करो ..........



आज सुबह दैनिक भास्कर में ये खबर देखी ।
इसके बारे में पिछले दो पोस्ट में अपनी बात कहने का प्रयास कर ही चुका हूँ । पर शायद या तो लोग निष्पक्ष नहीं है या फिर शायद हिम्मत ही नहीं या फिर उनकी पानी मजबूरियाँ होगी ।

खैर अब देखना ये है क्या इस विनायक सेन और बाबूलाल अग्रवाल पर दोहरी नीति रखने वाली सरकार को शर्म आती है और वो इतनी हिम्मत दिखाए की इस पूरे पकरण में दोषियों को सजा दिला सके ??????

वरना जैसा की सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है "वो दिन दूर नहीं जब सड़कों पर भ्रष्टाचारियों की पिटाई होगी ।"




*

गुरुवार, 26 मई 2011

अन्ना हज़ारे "सावधान"

अन्ना हज़ारे अपने आसपास के लोगों पर और उनके कार्यकलापों पर नजर डालें 

सौजन्य : दैनिक नवभारत , रायपुर 

कश्मीर का आतंकवाद , आतंकवाद। नकसलवाद राज्य की समस्या । वाह रे यह देश

कश्मीर का आतंकवाद राष्ट्रिय समस्या और आधे से ज्यादा देश में फैला खूनी नकसलवाद राज्यों की समस्या। उसपर से केंद्र द्वारा केन्द्रीय सुरक्षा बलों के लिए राज्यों से पैसा मांगना।

 धृतराष्ट्र कभी खत्म नहीं होता , शायद वह भी एक रक्त बीज है जो इस देश के सिंहासन  पर काबिज है ।


देशद्रोह की सजा प्राप्त एक विवादास्पद व्यक्ति को योजना आयोग का सलाहकार बनाना और फिर काँग्रेस पार्टी का उससे यह कहकर पल्ला झाड़ना की इसके बारे में तो योजना आयोग जाने। योजना आयोग याने जिसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है । सरकार और प्रधानमंत्री किसका है ?




अन्ना हज़ारे को भी अपने सहयोगियों से सावधान रहना चाहिए जो नक्सलियों का केस लड़ रहे हैं । 



सोमवार, 16 मई 2011

आप करे तो कैरेक्टर ढीला है


रेडी फिल्म का गाना अभी चल ही रहा था की ये खबर भी आ गयी लगा की ये गाना और ये खबर बस एक दूजे के ही लिए बने हैं पर चूँकि ये खबर राजनीतिक है तो गाना जरा सा बदल गया है आप करें तो कैरेक्टर ढीला है ।

सोमवार, 9 मई 2011

छत्तीसगढ़ का "किंग" जिसके आगे मुख्यमंत्री भी बेबस!!






आपको शायद ये तस्वीर देखकर धुंधला धुंधला सा कुछ याद आये की कैसे एक अधिकारी और उसके सीए के यहाँ छापे में करोडो की सम्पति के ऐसे दस्तावेज मिले जो खरोरा के नागरिको के नाम पर थे ऐसे नागरिक जिन्होंने पैन कार्ड के लिए आवेदन किया और उनके नाम पर फैक्ट्रियां ज़मीन खरीदे गए और बैंक खाते बिना उनकी जानकारी के खोल दिए दिए गए । इस काम में सेन्ट्रल बैंक और उनके कर्मचारियों के साथ सीए के खरोरा में एक रिश्तेदार की भी भूमिका की चर्चा रही ।

मंगलवार, 8 मार्च 2011

जन सूचना अधिकार का ये हाल है


किस तरह से वेब साइट पर सूची लगाई गयी है , खुद देखिये। कहीं गर्दन न अकड़ जाए

http://cg.nic.in/rti/ap_authorities.pdf




बुधवार, 9 फ़रवरी 2011

नयी जनगणना में जाति तो पूछिए जाएगी , धर्म भी पूछा जायेगा क्या


इस देश की सरकार भी गज़ब है ।

कश्मीर में अरबों खर्च करती है और लात खाती है और छत्तीसगढ सरकार से सुरक्षा का पैसा मांगती है ?

इस देश के कुछ क्षेत्र संवेदनशील हैं । कश्मीर और लाल बेल्ट।

 लाल बेल्ट से यहाँ संदर्भ है नकसलवाद का । उस नकसलवाद का जिसे उसके

जनकों ने ही  त्याग कर दिया इसलिए यहाँ उसे माओवादी कहना

उचित होगा । माओ याने चीन , माओवाद याने चीन का उसके देश के

बाहर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश।

एक बड़ा अजीब गणित इस देश में चल रहा है दो धूर विरोधी शक्तियाँ

मिलजुल के काम कर रही है और उनका एक ही लक्ष्य है इस देश को

कमजोर करना ।

तथाकथित सफ़ेद शक्तियाँ यहाँ अपने धर्म को प्रचारित और विस्तारित

करने में लगी हैं वहीं उसी क्षेत्र में लाल शक्तियाँ उस क्षेत्र के अनमोल

भूगर्भीक धन पर नजरें गड़ायी बैठी हैं । जहां मकसद एक हो तो भले

ही विचार कितने ही विभिन्न हों , सामंजस्य बैठाना  ही पड़ता है ।

इसपर से सोने पर सुहागा यह की इसके लिए फंड भी प्रवासी भारतियों

 से, देश के नाम पर जुटाया जाना । एक संस्था साफ साफ कह रही है

की इंटेरनेट के आने से उनके धंधे में विपरीत प्रभाव पड रहा है ।

हमारे गुप्तचर संस्थान तो माँ बदोलत के इशारे पर काम करते हैं उनसे

कोई उम्मीद रखना ................

इस देश में लाल झण्डा तीन राज्यों में ही अपनी सरकार बना पाया है । केरल में तो समझ आता है की ज़्यादातर लोगों ने अपना धर्म बदल लिया है लेकिन बंगाल में क्या ?
यही सबसे बड़ा षड्यंत्र है लोग अपना धर्म बदल रहे हैं नाम नहीं ????????????

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2011

धन्ना सेठ !!

धन्ना सेठ
गाँव का, सबसे अमीर
जानते थे सब उसको
दौलतें पीठ पे बांध चलता
सिरहाने रख सोता था
चिलचिलाती धूप में,
सड़क पर पडा है, मर गया !

काश, कोई परिजन
हैं बहुत, पर कोई नहीं आया
सब तंग थे, शायद, उससे
पता नहीं, क्यों
बहुत लालची था
दौलत को ही समझता, अपना !

पर, बेचारा, आज सड़क पे
पडा है, मरा हुआ
एक गठरी में दौलतें
अभी भी, बंधी हुई हैं
पीठ पे उसके, पर कोई
छू भी नहीं रहा
शायद सब डरे हुए हैं !

हाँ, कुछेक को
दिख भी रही है उसकी रूह
वहीं, सड़क पर , किनारे
गठरी को निहारती
हाथ बढ़ाकर उठाने की
लालसा, अभी भी है !

पर, क्या करे
गठरी उठती नहीं
शायद, बोझ ज्यादा है
गठरी का, दौलत का
बेचारा मर गया
चिलचिलाती धूप में
धन्ना सेठ !!

सोमवार, 10 जनवरी 2011

... गरीबी को सड़क पर दम तोड़ते देखा है !!

आज गरीबी को
दाने दाने के लिए
भटकते देखा है !

धूप रही
बरसात रही
पर गरीब को
पीठ पे बोझा
ढोते देखा है !

आज गरीबी को
खुद की हालत पे
गुमसुम गुमसुम
रोते देखा है !

दो रोटी के
चार टुकडे कर
बच्चों को पेट
भरते देखा है !

कहाँ दवा
दुआओं पर ही
बच्चों का बुखार
ठीक होते देखा है !

घाव नहीं
पर भूख से
बच्चों को
बिलखते देखा है !

बारिस से
भीग गया कमरा
दीवालों से सटकर
झपकियाँ लेते देखा है !

भूख बला थी
लोगों को जीते जी
भूख से
मरते देखा है !

और बचा था
कुछ देखन को
तो जिन्दों को
मुर्दों सा
जीते देखा है !

आज गरीबी को
सड़क पर
दम तोड़ते देखा है !!

गुरुवार, 9 दिसंबर 2010

मैं एक ईमानदार भ्रष्टाचारी हूँ !

भाई साहब मैं मर जाऊंगा
मेरी धड़कनें रुक जायेंगी
सांस लेना मुश्किल हो जाएगा
मेरी बीवी घर से निकाल देगी
शान-सौकत सब चली जायेगी
किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहूँगा
मुझे करने दो, थोड़ा-बहुत ही सही
पर मुझे भ्रष्टाचार कर लेने दो !

मैं भ्रष्ट हूँ, भ्रष्टाचारी हूँ
इरादतन भ्रष्टाचार का आदि हो गया हूँ
आज तक एक भी ऐसा काम नहीं किया
जिसमे भ्रष्टाचार न किया हो
लोग मेरे नाम की मिसालें देते हैं
मुझे जीने दो, मेरी हाय मत लो
मेरी हाय तुम्हें चैन से बैठने नहीं देगी
क्यों, क्योंकि मैं एक ईमानदार भ्रष्टाचारी हूँ !

मेरी नस नस में भ्रष्टाचार दौड़ रहा है
दिल की धड़कनें भ्रष्टाचार से चल रही हैं
मान लो, मेरी बात मान लो
मुझे, सिर्फ मुझे, भ्रष्टाचार कर लेने दो
तुम हाय से बच जाओगे
और मेरी दुआएं भी मिलेंगी
यही मेरी पहली और अंतिम अर्जी है
क्यों, क्योंकि मैं एक ईमानदार भ्रष्टाचारी हूँ !
.............................

Table Of Contents