चलो अच्छा रहा
आज भारत बंद था
कुछ लोग
घर से ही नहीं निकले
निकलते तो दो-चार
बेवजह सडक दुर्घटना
में मारे जाते
कुछ लूट के शिकार
होने से बच गए
तो कुछ किडनेप
होते होते रह गए
इससे भी बडी खबर
तो ये है कि
कुछ महिलाएं
छेडछाड, छींटाकशी
से बची रहीं
और कुछेक तो
बलात्कार की शिकार होने से
कम-से-कम एक दिन के लिये
तो बच ही गईं
शुक्र है बुद्धिजीवियों का
जो एक दिन के लिये
तो भलाई का कदम उठाया
बुराई कहीं नजर आई
तो बस सडकों पर
देश के कुछेक कर्णधार
बल प्रदर्शन कर
तोड-फ़ोड, मारा-मारी करते
दुकानें बंद कराते
व गरीवों को सताते दिखे
तो कुछ यह सब होते देखता दिखे
धन्य हैं लोकतंत्र के कर्णधार
जो भारत बंद ... बंद ... बंद
के समर्थन व विरोध में
हो हल्ला कर रहे हैं
रही बात मंहगाई की
वो तो खूब
फ़ल-फ़ूल रही है
दिन-दूनी, रात-चौगनी
सीना तान कर
एक एक कदम
आगे बढ रही है
भारत बंद तो होता आ रहा है
आगे भी होता रहेगा
आज विपक्षी रोटी सेंक रहे हैं
तो कल पक्षियों को भी
रोटी सेंकने का भरपूर मौका मिलेगा
ये लोकतंत्र रूपी भट्टा है यारो
जिस में अंगार हरदम
गरमा गरम मिलेगा
धन्य है ये लोकतंत्र रूपी मायानगरी
धन्य है... धन्य है ... धन्य है।
सोमवार, 5 जुलाई 2010
रविवार, 4 जुलाई 2010
ब्लॉगर संजीत त्रिपाठी को चौंथा सृजनगाथा सम्मान
सृजनगाथा डॉट कॉम का चौंथा वार्षिक आयोजन
रायपुर । राज्य की पहली वेब पत्रिका तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित, साहित्य, संस्कृति, विचार और भाषा की मासिक पोर्टल सृजनगाथा डॉट कॉम (www.srijangatha.com) के चार वर्ष पूर्ण होने पर चौंथे सृजनगाथा व्याख्यानमाला का आयोजन 6 जुलाई, 2010 दिन मंगलवार को स्थानीय प्रेस क्लब, रायपुर में दोपहर 3 बजे किया गया है । जिसमें हिन्दी के चर्चित आलोचक, समीक्षक और संपादक,उन्नयन, इलाहाबाद श्रीप्रकाश मिश्र, “कविता क्या, कविता क्यों ?” विषय पर व्याख्यान देंगे । विशिष्ट अतिथि होंगे सर्वश्री रमेश नैयर, श्री गोविंद लाल वोरा, श्री अनिल विभाकर, श्री सुशील त्रिवेदी, श्री रवि भोई, श्री अनिल पुसदकर ।
पोर्टल के संपादक जयप्रकाश मानस ने बताया है कि इस अवसर पर चौंथे सृजनगाथा डॉट कॉम सम्मान से श्री सनत चतुर्वेदी (पत्रकारिता), श्री नरेन्द्र बंगाले (फोटो पत्रकारिता), श्री संतोष जैन (इलेक्ट्रानिक मीडिया), श्री संदीप अखिल (रेडियो पत्रकारिता), श्री अशोक शर्मा (वेब-विशेषज्ञ), श्री संजीत त्रिपाठी (हिन्दी ब्लॉगिंग), श्री त्र्यम्बक शर्मा (कार्टून) और श्री कैलाश वनवासी, दुर्ग (कथा लेखन) श्री देवांशु पाल, बिलासपुर (लघुपत्रिका ) को सम्मानित किया जायेगा।
रायपुर से राम पटवा की रपट
सोमवार, 21 जून 2010
छत्तीसगढ़ के अक्षय ने जीता स्टार एंकर अवार्ड
सौजन्य :समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

स्टार न्यूज ने अपने एंकर हंट अभियान के तहत 10 शहरों के करीब पांच लाख लोगों में से छत्तीसगढ़ के 20 वर्षीय इंजीनियर अक्षय शुक्ला और दिल्ली की मीनाक्षी कांडवाल को स्टार एंकर चुना है। इन दोनों विजेताओं को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने पुरस्कृत किया।
स्टार एंकर हंट प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रविवार को राजधानी के ग्रैंड होटल में आयोजित किया गया। इस मौके पर मशहूर एंकर व पत्रकार दीपक चौरसिया, लेखक चेतन भगत और अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा फाइनल प्रतियोगियों में से विजेता को चुनने के लिए को जज की भूमिका में थे। फाइनल में चुने गए छह प्रतियोगियों अक्षय, मीनाक्षी, सहर, विशाल, पल्लवी और गुरजीत को लालू प्रसाद यादव से इंटरव्यू के तौर पर सवाल पूछने थे। इन सवालों और पहले के प्रदर्शन के आधार पर ही विजेता का चयन किया जाना था।
इस मौके पर दीपक चौरसिया ने कहा कि स्टार एंकर हंट के जरिए स्टार न्यूज की टीम देश के 10 शहरों में गई और कड़ी मशक्कत के बाद वहां से पांच लाख प्रतियोगियों को इस प्रतियोगिता के लिए सलेक्ट किया।
तीन महीने की कड़ी मशक्कत और खोज के बाद इनमें से 20 फाइनलिस्ट को चुना गया। इन्हें लगातार प्रशिक्षित किया गया। और इनके अंदर एक समझदार एंकर व पत्रकार को तराशा गया। इसके बाद फाइनल तक आते-आते इनमें से छह फाइनलिस्टट बचे, जिन्हें इनकी प्रतिभा, प्रदर्शन, ज्ञान, समझदारी, चपलता और सहजता के आधार पर परखा गया। इनमें से अक्षय शुक्ला व मीनाक्षी कांडवाल को देश का पहला स्टार एंकर चुन लिया गया । दोनों विजेताओं को पुरस्कार के तौर पर स्टार न्यूज के साथ तीन साल का करार, पुरस्कार राशि और फोर्ड की कार दी गई।
लेबल:
छत्तीसगढ़,
स्टार एंकर,
स्टार टीवी,
star anchor award
शनिवार, 12 जून 2010
चिकित्सा से गजल तक एक सफर
हमेशा एक मंद मंद मुसकुराता चेहरा .
एक अच्छे चिकित्सक की निशानी
एक अच्छे चिकित्सक की निशानी
नाम है डॉ संजय दानी .
अभी दुर्ग शहर , छत्तीसगढ़ में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत .
बहुमुखी प्रतिभा के धनी . पढ़ाई में अग्रणी रहने के साथ साथ खेल और रंगमंच में भी दखल.
लोग देश छोड़ जाते हैं इन्हे अपनी धरा से इतना प्रेम की PGI chandigarh में मिले दाखले को ठुकराकर रायपुर से ही अपनी आगे की पढ़ाई करने का निर्णय :).
कुछ समय पहले एक विवाह कार्यक्रम में मुलाक़ात हुई तो पता चला जनाब शायर लहुट गए हैं और इसके लिए बाकायदा उर्दू सीखी.
अपने इस नए कदम के बारे में खुद इनके शब्दों में :
2004 से जब मै अग्रवाल समाज दुर्ग का महामन्त्री बना तब समाज की पत्रिका
मेरे प्रयासों से निकाली गयी ।उसी वक़्त मेरी कलम कविताओं की ओर आकर्शित
हुई। पहले हलकी फ़ुल्की कवितायें फ़िर गज़लों ने मुझे अपने नागपाष मे जकड़
लिया।मेरी 2 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं1"मेरी गज़ल-मेरी हम शक्ल
(2007)" व "खुदा खैर करे(2009)"। आज की तारीख मे मेरे पास लगभग 8 किताबों
के लायक materials हैं। 3री किताब का मसौदा "वैभव प्रकाशन" रायपुर को
छपने दिया जा चुका है जिसका टाईटिल "चश्मे-बद्दूर" है.

तो क्या कहते हैं हुजूर
जाइएगा इनके ब्लाग पर एक बार जरूर
मुझे गजल सुननी हमेशा अच्छी लगी उम्मीद है आपको भी पसंद आयेगी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)